Ind vs Eng Test 2025 – भारतीय कप्तानों की इंग्लैंड में टेस्ट जीत की कहानी – 1971 से 2021 तक

Ind vs Eng Test 2025

Ind vs Eng Test 2025- टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड दौरे पर गई हुई है। जहां पर भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। (Ind vs Eng Test 2025) दोनों टीमों के बीच पहला मैच 20 जून को खेल जाएगा। अभी भी 3 दिन बचे है मुकाबले के लिए। लेकिन क्या आपको बता है इंग्लैंड के इस जमीन पर किस किस भारतीय कप्तान ने मैच जीतने में सफल रही। इंग्लैंड के इस जमीन पर मैच जीतना काफी मुश्किल काम है। चलिए कौन कौन वो सफल कप्तान रहे है। जिसने सफल रहे है।

इंग्लैंड में टेस्ट जीतने वाले भारतीय कप्तान:

  • 2021 – विराट कोहली | द ओवल

2021 में ओवल टेस्ट में भारत ने शानदार जीत दर्ज की थी। रोहित शर्मा की शानदार सेंचुरी और गेंदबाज़ों के कमाल के प्रदर्शन की बदौलत विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने 157 रनों से हराया।

  • 2021 – विराट कोहली | लॉर्ड्स

इसी सीरीज़ में लॉर्ड्स की जीत भी बेहद यादगार रही। मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह की साझेदारी और फिर आक्रामक बॉलिंग ने मैच का रुख बदल दिया। भारत ने 151 रनों से जीत दर्ज की।

  • 2018 – विराट कोहली | नॉटिंघम

2018 में ट्रेंट ब्रिज (नॉटिंघम) में भारत ने इंग्लैंड को 203 रनों से हराया। यह विराट कोहली के लिए व्यक्तिगत रूप से भी शानदार सीरीज़ रही थी जहां उन्होंने बल्ले से कमाल किया।

  • 2014 – एमएस धोनी | लॉर्ड्स

2014 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने लॉर्ड्स में 28 साल बाद टेस्ट जीत दर्ज की। इशांत शर्मा के 7 विकेटों की बदौलत भारत ने यह मैच 95 रनों से जीता।

  • 2007 – राहुल द्रविड़ | नॉटिंघम

द वॉल की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड को उनके ही घर में मात दी। ज़हीर खान की स्विंग और बल्लेबाज़ों के दम पर भारत ने यह टेस्ट 7 विकेट से जीता।

  • 2002 – सौरव गांगुली | लीड्स

गांगुली युग की यह जीत आज भी यादगार है। राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली ने शानदार बैटिंग कर टीम को 329 रनों की लीड दिलाई और भारत ने पारी से जीत दर्ज की।

  • 1986 – कपिल देव | लॉर्ड्स

कपिल देव की कप्तानी में भारत ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया। इस मैच में चेतन शर्मा और दिलीप वेंगसरकर जैसे सितारे चमके।

  • 1986 – कपिल देव | लीड्स

इसी दौरे पर लीड्स में भी भारत ने इंग्लैंड को 279 रनों से हराया। यह जीत भारत की टेस्ट क्रिकेट इतिहास की बड़ी विदेश जीतों में शामिल है।

  • 1971 – अजीत वाडेकर | द ओवल

भारतीय क्रिकेट के इतिहास का स्वर्णिम पल – ओवल टेस्ट 1971। अजीत वाडेकर की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर पहली बार इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज़ जीती थी।

इंग्लैंड में जीत हमेशा खास होती है, और इन कप्तानों ने यह करके दिखाया। जैसे-जैसे Ind vs Eng Test 2025 टेस्ट मुकाबला नज़दीक आ रहा है, एक और अध्याय जुड़ने की उम्मीद है।


Discover more from Cricket Darbar

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Be the first to comment

Leave a Reply